मेनू

770 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण/उन्नयन के लिए 121 करोड़ स्वीकृत

अपडेट Nov 19, 2022 07:45 pm IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नागरिकों को अपने घर के नजदीक ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न नगरीय निकायों में 783 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 770 संजीवनी क्लीनिक के नवीन निर्माण एवं उन्नयन और पहले से संचालित संजीवनी क्लीनिक एवं सिविल डिस्पेंसरी के उन्नयन के लिए 121 करोड़ 25 लाख रूपये आवंटित किये गये हैं। इनमें से 611 नवीन एवं 172 पूर्व से संचालित संजीवनी क्लीनिक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement