मेनू

दिल्ली में 170 फ्लाइट्स कोहरे से प्रभावित दिन में जम्मू-शिमला से ज्यादा ठंडा पटना

अपडेट Jan 17, 2024 12:30 pm IST

देश के 17 राज्यों में बुधवार क सुबह कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में पारा 4°C दर्ज किया गया। यहां पर हवाई और रेल यातायात प्रभावित है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इनमें दोनों डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। रेड अलर्ट जारी किया गया है।

UP-बिहार में भी 18 जनवरी तक UP-बिहार में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट है। MP और उत्तराखंड में 17 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ आज बारिश की संभावना है।

बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में 8वीं तक निजी और सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने आदेश जारी किए गए हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगे।

बिहार के पटना में दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा है। पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।

हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement