मेनू

MP में 2 दिन और तेज गर्मी का असर; राजगढ़-खरगोन सबसे गर्म

अपडेट Mar 12, 2023 04:53 pm IST

मध्यप्रदेश में एक्टिव बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम खत्म होने के बाद दिन-रात के पारे में दो डिग्री तक उछाल आया है। राजगढ़-खरगोन के दिन सबसे गर्म है तो नर्मदापुरम, सागर और टीकमगढ़ की रातें। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन और तेज गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद 14-15 मार्च से फिर बारिश, ओले और तेज आंधी का दौर आएगा।

बता दें कि 3 से 10 मार्च के बीच साउथ वेस्ट राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बना था। इसके अलावा, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहा था। इस कारण एक्टिविटी हुई। साउथ कोंकण से लेकर सेंट्रल छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन गुजरने से सिस्टम और मजबूत हो गया। इसी की वजह से वेदर डिस्टर्ब हुआ। लगातार छह दिन तक प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरे और तेज आंधी भी चली। कई शहरों में तो हवा की स्पीड 70Km प्रतिघंटा पहुंच गई। सिस्टम लौटने के दूसरे दिन ही गर्मी का असर बढ़ा रहा। मौसम वैज्ञानिक वहीद खान ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी गर्मी का असर रहेगा। खासकर रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को ही तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भोपाल में आज तेज गर्मी, कल से बादल

भोपाल में आज यानि, रविवार को तेज गर्मी का असर रहेगा, जबकि सोमवार से मौसम बदलेगा और बादल छा जाएंगे। इसके बाद 18 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बदले मौसम के बावजूद दिन का तापमान 33 और रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

कई शहरों में 13 मार्च से ही बारिश की शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम की वजह से 13 मार्च से ही मौसम बदल जाएगा। बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

  • 14 मार्च को भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, धार, झाबुआ, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में बारिश होगी।
  • 15 मार्च से प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। 18 मार्च तक मौसम बदला सा रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement