मेनू

छत्तीसगढ़ में अबतक 22.97 प्रतिशत मतदान

अपडेट Nov 07, 2023 12:10 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 11 बजे तक 22.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं।


इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement