मेनू

3 खिलाड़ी जिनकी वनडे टीम में हुई सरप्राइज एंट्री, अब साउथ अफ्रीका में काटेंगे बवाल

अपडेट Dec 01, 2023 01:26 pm IST
नई दिल्ली: 30 नवंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टी20, वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया था। भारत की वनडे टीम में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हुए जिनके शायद सिलेक्ट होने की किसी को उम्मीद नहीं थे। तो आइये ऐसे में बात करते हैं उन 3 खिलाड़ियों की जिनकी वनडे टीम में सरप्राइज एंट्री हुई है।

साई सुदर्शन

युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे टीम में मौका मिला है। साई का आईपीएल 2023 यादगार रहा था। उन्होंने 8 मैचों में 50 के ऊपर की औसत से 362 रन बनाए थे। इसके बाद इमर्जिंग एशिया कप में भी साई का बल्ला जमकर बोला था। आखिरकार अब उनको सीनियर इंडिया से भी कॉल आ गया।

रजत पाटीदार

स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनकी टीम में सरप्राइज एंट्री हुई है। चोटिल होने के बाद पाटीदार कहीं खो से गए थे। लेकिन अब उन्हें फिट होने के बाद सीधा साउथ अफ्रीका दौरे पर लेकर जाया जा रहा है।

रिंकू सिंह

टी20 के तो रिंकू सिंह राजा बन गए हैं इसमें कोई शक नहीं। लेकिन उन्हें अब भी वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका चाहिए था। हालांकि यह मौका अब रिंकू को बीसीसीआई ने दिया है।। रिंकू सिंह को भारत की वनडे टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शामिल किया गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement