मेनू

जनदर्शन में 30 आवेदन प्राप्त हुए, निराकरण के निर्देश

अपडेट Sep 14, 2023 03:17 pm IST

मनेन्द्रगढ़। जिले में जनदर्शन के माध्यम से प्रत्येक बुधवार को आमजनता से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने रूबरू होकर दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित 30 से अधिक आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन में नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार, जमीन विवाद जैसे आवेदन प्राप्त हुए उन्होंने राजस्व अमला को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। जनदर्शन में धान बोनस की राशी, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र प्राप्त करने, बेजा कब्जा, त्रुटि सुधार, मजदूरी भुगतान, नक्शा दुरुस्तीकरण, सड़क निर्माण, नामांतरण संशोधन, श्रमिक पंजीयन, फर्जी पट्टा निरस्तीकरण जैसे आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदन का अवलोकन कर पात्रता अनुसार निराकरण करने निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement