मेनू

4 पारियों में 4 शतक... केएल राहुल की जगह लेने को तैयार युवा बल्लेबाज,

अपडेट Dec 29, 2022 08:28 pm IST
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट (IND vs BAN) सीरीज की चारों पारियों में उनका बल्ला शांत रहा। 2022 में राहुल ने भारत के लिए 8 टेस्ट पारियों में बल्लेबाज की। इसमें उनके बल्ले से सिर्फ 137 रन निकले। इसके बाद भी वह प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए लगातार कमाल कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा।


रणजी ट्रॉफी में जड़ा शतक

बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने रणजी ट्रॉफी में 170 रनों की पारी खेली। नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में ईश्वरन ने 218 गेंदों पर 170 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 16 चौके शामिल थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ईश्वरन ने दूसरे विकेट के लिए सुदीप कुमार घरामी के साथ 224 रनों की साझेदारी बनाई। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 19वां शतक है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement