मेनू

अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की हुई गिरावट

अपडेट Feb 13, 2023 08:18 pm IST

मौसम के मिजाज में एक बार फिर से परिवर्तन देखा जा रहा है। दो दिन पहले जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया था, जिसके कारण दिन के समय धूप चुभने लगी थी।

सुबह और शाम को भी ठंड का असर कम हुआ था, लेकिन एक बार फिर से मौसम में हुए परिवर्तन के बाद अधिकतम तापमान 4 डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ पारा 11 डिग्री पर आ गया। पारे में गिरावट के बाद सुबह- शाम फिर से ठंड लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धुप निकली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट के बाद से मौसम फिर से ठंडा होने लगा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement