मेनू

ई-जन चौपाल में मिले 47 आवेदन

अपडेट Jun 26, 2023 09:42 pm IST
कांकेर । जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर जनपद कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज सोमवार को ई-जन चौपाल में 47 लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

सोमवार को आयोजित ई-जन चौपाल में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 05, चारामा विकासखण्ड से 10, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 02 और नरहरपुर विकासखण्ड से 01 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 29 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग, एस.डी.एम. मनीष साहू, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मंडावी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिकृष्ण राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement