मेनू

5 मौके जब केएल राहुल के कपड़े पहन धूम मचाती दिखीं अथिया शेट्टी, एक बार तो फटी थी टीशर्ट

अपडेट Jan 09, 2023 09:11 pm IST
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शादी फरवरी में होगी और इसका भव्य आयोजन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में किया जाएगा। यह कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में है और अब दोनों एक होने को तैयार हैं। दोनों ने कभी अपने रिलेशन के बारे में कुछ कहा तो नहीं, लेकिन उनकी तस्वीरें ने इसका अंदाजा समय-समय पर उनके रिश्ते की काफी कुछ गवाही दी।

बॉलीवुड-क्रिकेट कनेक्शन

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। हेजल कीच और युवराज सिंह सहित तमाम नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। अब नया नाम केएल राहुल और अथिया का जुड़ने जा रहा है।

अथिया और केएल राहुल ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा

अथिया और केएल राहुल ने कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन यह कपल विदेशी दौरे से लेकर स्टेडियम तक में साथ दिखे।

केएल राहुल गंवा चुके हैं उपकप्तानी

केएल राहुल लिमिटेड ओवरों में खराब प्रदर्शन के बाद उपकप्तानी गंवा चुके हैं। उनकी जगह हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इंस्टाग्राम पर कॉमेंट से खुला था राज

इंस्टाग्राम पर अथिया और राहुल एक-दूसरे की तस्वीरें पर खूब कॉमेंट किया करते हैं। कहते हैं ना कि इश्क छुपता नहीं छुपाने से... कुछ ऐसा ही है इस स्टोरी में। फैंस ने जल्द ही इनके अफेयर को पकड़ लिया।

अथिया अक्सर पहने दिखती हैं केएल राहुल के कपड़े

अथिया शेट्टी अक्सर अपने होने वाले पति केएल राहुल के कपड़े पहने दिखती हैं। सोशल मीडिया की निगाह से कुछ भी छिपा नहीं है। इस कपल की चोरी पकड़ ली जाती है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद होगी शादी!

खबरों की मानें तो इस कपल की शादी अगले महीने यानी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement