मेनू

जिले में अब तक 711.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

अपडेट Sep 14, 2023 03:07 pm IST

बेमेतरा। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 14 सितंबर 2023 सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 711.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील देवकर में 816 मि.मी. तथा न्यूनतम 570.8 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 683 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 587.3 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 721.3 मि.मी, बेरला तहसील मे 765.9 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 756 मि.मी. वर्षा एवं साजा तहसील में 790 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement