मेनू

कोरिया में अब तक 98 हजार क्विंटल धान की खरीदी

अपडेट Dec 13, 2023 05:05 pm IST

कोरिया। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नम्बर से प्रारम्भ हो गया है। जानकारी मुताबिक इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 282 है जबकि धान बोए गए रकबा लगभग 29 हजार 771 हेक्टेयर है, वहीं धान खरीदी के लिए 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इन उपार्जन केन्द्रों से अबतक 98920 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केन्द्र गिरजापुर में 9092, चिरमी में 3591, बंजारीड़ांड में 898, छिन्दडांड में 3341, जामपारा में 5663, जिल्दा में 3173, रतनपुर में 259, झरनापारा में 3421, छिदिंया में 5922, तरगवां में 5058, धौराटिकरा में 3612, पटना में 18664, पोंडी में 8906, बडेकलुआ में 1547, बैमा में 5250, अकलासरई में 347, रजौली में 2331, सरभोका में 9548, सलबा में 3142, कटगोडी में 2674 तथा सोनहत में 2472 क्विंटल का धान खरीदी पंजीकृत कृषको से की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement