मेनू

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुल 1875 कैंडिडेट मैदान में, जानिए कितने नामांकन हुए खारिज

अपडेट Nov 10, 2023 01:17 pm IST
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग है। आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें 183 महिलाएं हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 490 ने अपने पर्चे वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने का गुरुवार को आखिरी दिन था।

कितने पुरुष और कितनी महिला कैंडिडेट्स जानिए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में नामांकन वापसी के बाद कुल 1875 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें 1692 पुरुष और 183 महिला उम्मीदवार हैं। 2018 में संपन्न पिछले विधानसभा चुनाव में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार थे। इनमें 2105 पुरुष उम्मीदवार और 189 महिला उम्मीदवार थीं।

राजस्थान चुनाव में बड़ा अपडेट

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। छह नवंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 25 नंवबर को होगा। तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement