सीसीटीवी फुटेज था गायब
पुलिस ने जांच के क्रम में पाया गया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। इसके बाद पति नितिननाथ सिन्हा पर शक गहराने लगा। आशंका जताई गई कि वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस ने इसके बाद कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें उन्हें नितिन सिन्हा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना गया कि वारदात के बाद वह घर से बाहर ही नहीं निकला है। उसके घर में छुपे होने की संभावनाओं के आधार पर हर कमरे की तलाशी ली गई।