मेनू

प्राथमिक शिक्षक नियोजन वर्ष 2023-24 के लिए कार्यवाही संबधी निर्देश हुए जारी

अपडेट Feb 28, 2023 05:05 pm IST

आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने बताया है कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन वर्ष 2023-24 की प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2022 को जारी प्रथम विज्ञापन अनुरूप प्रचलन में है। इस विज्ञापन की प्रकिया पूर्ण होने के बाद ही 26 नवम्बर को जारी किए गए विज्ञापन के संबंध में आगे की कार्रवाई होगी। प्रथम विज्ञापन की कार्यवाही पूर्ण होने पर इस संबंध में पृथक से सूचना प्रकाशित की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या तथा आयु संबंधी स्थिति आदि 26 नवंबर को जारी विज्ञापन अनुसार ही रहेंगे।

अभ्यर्थियों से चयन के संबंध में विभाग के अधिकारियों को फोन, व्हाट्सएप और एसएमएस आदि नहीं करने का अनुरोध भी किया गया है। अभ्यर्थी इस नियोजन संबधी अद्यतन जानकारी के लिए एम.पी. ऑनलाइन टीआरसी पोर्टल तथा दैनिक समाचार पत्रों को नियमित रूप से देख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement