मेनू

खाद के संबंध में भ्रम फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

अपडेट Nov 13, 2022 06:35 pm IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है प्रदेश में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कुछ तत्व खाद के संकट की अफवाह फैला कर अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे भ्रम फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे। प्रदेश में खाद के रैक निरंतर आ रहे हैं। थोड़े समय के लिए तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कत अवश्य आई थी जिसे दूर कर लिया गया है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने निरंतर समीक्षा कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी जिलों में भ्रमण कर व्यवस्थाएँ भी देख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement