मेनू

ग्रीन ने WTC फाइनल के बाद अब एशेज में कैच से मचाई सनसनी, इस बार क्या था अंपायर का फैसला?

अपडेट Jun 19, 2023 08:45 pm IST
नई दिल्ली: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में 16 जून से खेला जा रहा है। यह मैच अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस वक्त दोनों टीमों में से कोई भी यह मुकाबला अपने नाम कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक बार फिर अपने कैच को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जैसा कैच उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में शुभमन गिल का लिया था। कुछ उसी तरह उन्होंने अब एशेज में बेन डकेट का कैच भी लपका, जिसको लेकर वह चर्चा में हैं।

कैमरन ग्रीन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी का 9वां ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर बेन डकेट स्ट्राइक पर थे। डकेट के बल्ले से गेंद किनारा लेते हुए सीधा गली में खड़े कैमरन ग्रीन के पास गई। गेंद नीची रहने के बाद भी ग्रीन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने शानदार अंदाज में इस लो कैच को पूरा किया और सबको दंग कर दिया। उनके इस कैच की वीडियो भी अब सुर्खियों में है। बता दें कि डकेट, ग्रीन के इस शानदार कैच के बाद 19 रन बनाकर आउट हो गए थे।

शुभमन गिल के कैच पर मचा था बवाल
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शुभमन गिल का कैच भी कैमरन ग्रीन ने गली में लपका था। गौरतलब है कि वह कैच इतना साफ नहीं था जितना डकेट का था। फोटेज में देखा जा सकता था कि गेंद नीचे ग्राउंड पर लग रही थी। लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने गिल को आउट करार दिया था, जिसके बाद बवाल मच गया था। ग्रीन पर चीटर का टैग भी लग गया था। फैंस उन्हें चीटर-चीटर बुला रहे थे। लेकिन जो कैच कैमरन ग्रीन ने डकेट का पकड़ा वो बिल्कुल साफ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement