मेनू

अग्निवीर भर्ती रैली : युवाओं को केन्द्रीय संयुक्त सचिव और कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

अपडेट Dec 19, 2023 02:42 pm IST

कोंडागांव। अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए जांजगीर रवाना हो रहे युवाओं से भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के संयुक्त सचिव विनय कुमार तथा जिले के कलेक्टर ने भेंट की।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा के प्रति आप सभी का उत्साह अप्रतिम है तथा यह सफलता में निश्चित तौर पर सहायक होगी।

उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के अधिक से अधिक युवा सफल होकर जिले का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने अग्निवीर भर्ती हेतु भूूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से युवाओं को दिए गए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संयोजक सुब्रत साहा, सचिव उमेश कुमार साहू उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement