मेनू

अथिया शेट्टी की शादी पर अजय देवगन ने किया पोस्ट, भेजा अन्ना के लिए स्पेशल शाउट-आउट

अपडेट Jan 23, 2023 07:04 pm IST

साल 2019 से डेट कर रहे के.एल.राहुल और अथिया शेट्टी आज 23 जनवरी 2023 को शादी रचाने जा रहे हैं। शादी का समारोह और प्री वेडिंग फंक्शंस सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर ही आयोजित हो रही है। इस मौके पर उनके फार्महाउस पर खूब चहल-पहल बढ़ गई है। शादी अटेंड करने के लिए मेहमान लगातार वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी की शादी पर सुनील शेट्टी के लिए कुछ मेसेज किया है।

अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को दी बधाई

अजय देवगन ने ट्विटर पर सुनील शेट्टी को बेटी अथिया की शादी की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए अथिया और के.एल राहुल की बेहद प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। इसी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और मेना शेट्टी को बधाई क्योंकि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के.एल. राहुल से शादी रचाने जा रही हैं। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।'

बीती रात संगीत सेरिमनी का आयोजन

बता दें कि बीती रात अथिया और के.एल. राहुल की संगीत सेरिमनी रखी गई थी। यह प्री वेडिंग फंक्शन भी खंडाला वाले फार्महाउस पर ही थी। आज यानी 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, शादी से पहले कपल के लिए घरवालों ने हल्दी सेरिमनी रखी है जिसमें क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली वाले मौजूद रहेंगे।

सुनील शेट्टी ने पपाराजियों से किया है प्रॉमिस

सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह पपाराजियों से प्रॉमिस करते दिख रहे हैं कि वे शादी के बाद पूरी फैमिली के साथ उनके सामने आएंगे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों के अलावा कुछ क्रिकेटर्स भी शामिल हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement