मेनू

अक्षर पटेल हार का गम भूल यूं दिखे मस्ती में चूर, वाइफ संग इंग्लैंड से पहुंचे इटली

अपडेट Jun 14, 2023 07:57 pm IST
एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट फैंस WTC फाइनल की हार के गम से अब भी उबर नहीं पाए हैं तो दूसरी ओर टीम इंडिया सितारे मौज-मस्ती में जुट गए हैं। अक्षर पटेल वाइफ मेहा संग इंग्लैंड से इटली पहुंचे। यहां वह खूब मस्ती करते नजर आए। उनकी वाइफ ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

वाइफ भी थीं इंग्लैंड में साथ

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षर पटेल की वाइफ मेहा इंग्लैंड में WTC फाइनल खेलने के दौरान साथ ही थीं। यहां से वे इटली पहुंचे।

पेशे से डाइटिशियन हैं मेहा

अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पेशे से टाइडिशियन हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब फैन फॉलोइंग है।

2022 में सगाई और 2023 में शादी

अक्षर और मेहा ने लंबे अफेयर के बाद 2022 में सगाई की थी, जबकि 26 जनवरी 2023 को वडोदरा में शादी की।

WTC फाइनल में प्लेइंग-11 में नहीं थे शामिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह लंबे समय तक फील्डिंग करते दिखे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement