मेनू

एक बार फिर साथ आ रहे हैं अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, एक्शन थ्रिलर मूवी में दिखाई देंगे खिलाड़ी भैया

अपडेट Sep 16, 2023 05:11 pm IST

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ हाथ मिला रहे हैं। साल 2021 में इन दोनों की फिल्म 'सूर्यवंशी' आई थी, जिसमें वह वीर सूर्यवंशी के रूप में दिखाई दिए थे। इसके पहले वह रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आए थे। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन तो पहले से ही थे। लेकिन उसमें रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी जुड़ गए। ऐसे में अब खबर है कि महामारी के बीच सुपरहिट हुई फिल्म देने के बाद डायरेक्टर फिर से एक धमाका करने जा रहे हैं।


'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के अपकमिंग प्रोडक्शन को हरी झंडी दे दी है, जिसे मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। 'रोहित, मोहित और अक्षय पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। यह एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर है और इसमें अक्षय का रोल ऐसा होगा, जो उन्होंने पर्दे पर पहले कभी नहीं किया।'
 

जल्द शुरू होगी शूटिंग

सूत्र ने आगे बताया है कि इस मूवी में कई शानदार कलाकार होंगे। उन सबके रोल्स भी हटकर होंगे, जो इसकी कहानी को आगे ले जाएंगे। यह उन कई फिल्मों में से पहली मूवी होगी जिसे रोहित आने वाले समय में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसकी स्टोरी सबको सुनाई जा चुकी है। साथ ही पेपरवर्क भी पूरा हो चुका है। अब शूटिंग का शेड्यूल तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि इसको अगले साल किसी भी समय शुरू किया जा सकता है।


अजय देवगन की फिल्म

इस बीच रोहित शेट्टी मुंबई के एक स्टूडियो में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ के साथ खलनायक की भूमिका में हैं, जो सूर्यवंशी का भी हिस्सा थे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement