मेनू

अमित शाह का दावा राजस्थान में बन रही है बीजेपी की सरकार, कांग्रेस हर मुद्दे पर रही विफल, जनता करेगी गायब

अपडेट Nov 23, 2023 02:02 pm IST
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। वोटिंग से दो दिन पहले गुरुवार गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि राजस्थान में अगली सरकार बीजेपी की बन रही है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बीजेपी के चुनाव अभियान में 1 करोड़ से ज्यादा मतदातओं से समपर्क किया जा रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी की सभी सीटें बीजेपी के खाते में देकर, मोदी जी के प्रति राजस्थान की जनता ने अपना विश्वास प्रकट किया है। कांग्रेस ने राजस्थान में पिछले 5 साल में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया। इससे राजस्थान की जनता त्रस्त है। उसके सामने भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकर ने राजस्थान में करोड़ों लाभार्थियों को केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया है। गांव और गरीब दोनों के फायदे के लिए राजस्थान में सीधा परिणाम देती हुई नजर आती है।

राजस्थान में बन रही है बीजेपी की सरकार- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पूरे राजस्थान का दौरा करके विश्वास से बताना चाहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है। कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों नेअपना मन बना लिया है। मैंने कई बार आमसभा में कांग्रेस से सवाल किया मगर मुझे जवाब नहीं मिला कि जब केंद्र में आपकी सरकार थी, 10 साल तक। 2004 से 14 तब आपने राजस्थान के लिए क्या किया? इसका जवाब कांग्रेस पार्टी नहीं देती है।

5 साल में तुष्टिकरण की राजनीति की- अमित शाह


5 साल में छाबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए। दंगाइयों पर कोई कठोर कार्यवाही राजस्थान सरकार की ओर से वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण नहीं हुई। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली, भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया, चित्तौड़गढ़ में रतन सोनी, झालावाड़ में कृष्ण वाल्मीकि, जयपुर में मनु वैष्णव, बांसवाड़ा में गौराण। ढेर सारे अनुसंधान की राजनीति के चलते कोई प्रकार की कानूनी कठोर कानूनी कार्यवाही के बगैर लटके हुए नजर आते हैं। सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर घुमाया, अलवर में शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से तोड़ दिया। गौशाला पर बुलडोजर घुमा दिया। ऐसे कई सारे तुष्टिररण के विकृत मामले राजस्थान सरकार से देखने को मिले।

5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध


महिलाओं पर दुष्कर्म की बात करें तो 5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदम में राजस्थान में दर्ज हुए। 35000 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। 15000 से ज्यादा कम उम्र की बच्चियों पर दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। प्रतिदिन 19 बलात्कार के मामले राजस्थान में सामने आए हैं। देश भर के जो बलात्कार के मामले हैं, उसमें से राजस्थान में 22% बलात्कार के मामले हैं। यहां तक की अब दरोगा भी बलात्कार के मामलों में लिफ्त पाए जाते हैं, फिर भी अशोक गहलोत सरकार का पेट का पानी नहीं हिल रहा है। यह महिलाओं का गुस्सा हम जहां गए, वहां हमें दिखाई पड़ा है। महिलाएं एक झूठ होकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ और नरेंद्र मोदी जी के साथ नजर में आती हैं।

'लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक बनी'

कांग्रेस की भ्रष्टाचार लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक बना हुआ है। दीपावली की डायरियां जो निकलती हैं उसमें आज सबसे कम डिमांड अगर है तो लाल कलर की डायरी की है। क्योंकि सबको डर है कि मैं शुभकामनाओं के लिए लाल डायरी दूंगा तो वह भ्रष्टाचार का प्रतीक न बन जाए। कई सारे गबन के मामले यहां तक की सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और 1 किलो सोना, पूरे आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय की अलमारी से 2 करोड़ 35 लाख कैश और 1 किलो सोना मिल जाए। मगर गहलोत साब रिएक्शन मैंने देखा था उस दिन, उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। भ्रष्टाचार के प्रति इतना ठंडा रूप किसी का नहीं देखा है। कोई महंत को अवैध खनन रोकने के लिए आत्मदाह करना पड़ता है, मगर आज भी उस क्षेत्र के अंदर अवैध खनन खुले आम चल रहा है। जल जीवन विभाग मिशन, खनन विभाग, उदय सागर झील, प्रतापगढ़ की मार्बल की खान, कालीसिंध डेम, गरीबों के राशन के अंदर घपला, ढेर सारे घपले घोटाले के मामले सामने आए हैं।

किसानाें का हाल बेहला, 19 हजार से ज्यादा की जमीन नीलाम


शाह ने कहा, किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करके आई हुई गहलोत सरकार 5% किसानों का कर्ज भी पांच साल में माफ नहीं कर पाई है। गभग लगभग 19000 से ज्यादा किसानों की भूमि को नीलाम कर दिया और दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब करने वाली


चाहे युवा हो, चाहे किसान हो, चाहे महिला हो, चाहे दलीत हो और चाहे धार्मिक गुरु हो, सभी लोग राजस्थान सरकार से त्रस्त हैं। कुछ नेताओं ने मुझ से कहा था कि साहब सोच समझ कर रणनीति बनाना, गहलोत साहब जादूगर है। लेकिन मैंने आज पूरा दौरा करके आज मन बनाया है कि उन्होंने बहुत सारी चीजों को गायब किया है। नौकरियों को गायब किया है। खाने-पीने की चीजों काे गायब किया है, अच्छी कानून व्यवस्था को गायब किया है। अब जनता ने मन बनाया है कि जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब करने वाली है। तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement