मेनू

आंध्र के भक्त ने महाकाल को भेंट किया 6 लाख रुपये मूल्य का चांदी से बना शेषनाग

अपडेट May 08, 2023 06:08 pm IST

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को आंध्रप्रदेश से आए एक श्रद्धालु ने ढाई फीट ऊंचा चांदी का शेषनाग भेंट किया है। जानकारी के अनुसार इसका मूल्य करीब 6 लाख रुपये बताया जा रहा है। प्रतिदिन होने वाले शृंगार के समय भगवान महाकाल के शीश पर नागदेवता को सजाया जाएगा।

सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुुए बताया श्रद्धालु श्री निवास नल्ल ने 7 किलो 341 ग्राम चांदी से निर्मित शेषनाग महाकाल मंदिर समिति को भेंट किया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि समिति सदस्य रामपुजारी की मौजूदगी में शेषनाग को दानदाता से दान प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

उल्‍लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से लगातार दान आने का सिलसिला जारी है। देशभर से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में नकद राशि के अलावा सोने,चंदी की वस्तुएं प्रदान कर रहे हैं। इन दिनों बड़ी संख्‍या में देश के विभिन्‍न प्रांतों से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement