मेनू

IPL 2024 से पहले एंडी फ्लावर और गौतम गंभीर भी कह चुके हैं अलविदा

अपडेट Jan 02, 2024 02:41 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले सहायक कोच विजय दहिया ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है। विजय दहिया 2022 में लखनऊ के IPL में डेब्यू करने के साथ से ही गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर के साथ टीम से जुड़े थे। लखनऊ ने 2022 और 2023 IPLमें प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

विजय दहिया ने लिखा- अब LSG को अलविदा कहने का समय है
विजय दहिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी की वह लखनऊ का साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा-LSG को अलविदा कहने का समय आ गया है। लखनऊ के साथ पिछले दो सालों में काम करना एक अद्भुत अनुभव था। टीम LSG को शुभकामनाएं।

गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर पहले ही छोड़ चुके हैं लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ
गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर IPL 2024 ऑक्शन से पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया था। गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए थे। जबकि एंडी फ्लावर चीफ कोच थे। गंभीर ने लखनऊ का साथ छोड़ने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं।

जस्टिन लैंगर हैं LSG के नए कोच
IPL 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जस्टिन लैंगर को चीफ कोच नियुक्त किया गया है। वहीं भारत के पूर्व स्पिनर श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच के रूप में शामिल किया गया है। जिसके अलावा कोचिंग टीम में प्रवीण तांबे, मोर्ने मोर्कल और जोंटी रोड्स को भी शामिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement