मेनू

अंजलि अरोड़ा ने हरियाणवी गाने पर लगाया ऐसा ठुमका, ढा दिया कहर, लाखों लोग देख चुके वीडियो

अपडेट Feb 24, 2023 08:04 pm IST
अंजलि अरोड़ा अपने लटके-झटके दिखाकर लाखों दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगभग हर दिन ट्रेडिंग कॉन्टेंट पर वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने हरियाणवी गाने 'टूट गई खाट एक झटके में' पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। उन्होंने जैसे ही अपना नया वीडियो शेयर किया, वो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। आपने देखा क्या?

हरियाणवी गाने पर अंजलि अरोड़ा के ठुमके

Anjali Arora New Video: अंजलि अरोड़ा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें वो हरियाणवी गाने 'टूट गई खाट' पर डांस कर रही हैं। उनके ठुमको ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

सोशल मीडिया पर तगड़ी है फैन फॉलोइंग

अंजलि अरोड़ा टिक टॉक स्टार रह चुकी हैं। उनकी तगड़ी फैन फ़ॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो 'काचा बादाम' पर रील बनाकर फेमस हुई थीं। इसके बाद वो रिएलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं, जहां मुनव्वर फारुकी संग उनकी दोस्ती के चर्चे हुए थे।

अंजलि की फैमिली और बॉयफ्रेंड

अंजलि अरोड़ा की फैमिली पहले पंजाब में रहती थी, लेकिन जब वो छोटी थीं, तभी सब दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे। यहीं पर ही उनकी स्कूलिंग हुई है। उनके पिता अश्विनी अरोड़ा बिजनेसमैन हैं और मां बबीता अरोड़ा हाउस वाइफ हैं। अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उन्होंने 'लॉकअप' शो से बाहर आने के बाद दुनिया को बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल से मिलाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement