मेनू

मऊगंज को प्रदेश का 53वां जिला बनाने का ऐलान, 10 मई के बाद लेगा मूर्तरूप

अपडेट Apr 11, 2023 07:50 pm IST

राजस्व विभाग ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले को तोड़कर नया मऊगंज जिला बनाने के प्रारूप की अधिसूचना जारी कर दी है। मऊगंज तहसील को जिले का स्वरुप दिया जाएगा। इस जिले के गठन के बाद प्रदेश में कुल मिलाकर 53 जिले हो जाएंगे। प्रस्तावित मऊगंज जिले में रीवा जिले की तहसील मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी शामिल होंगी तथा जिला मुख्यालय भी मऊगंज रहेगा।

जबकि विघटित रीवा जिले में तहसील हुजूर, हुजूर नगर, गुढ़, रायपुर कर्चुलियान, मनगवां, त्यौंथर, जवा, सिरमौर एवं सेमरिया रह जाएगी। राजस्व विभाग ने नए जिले मऊगंज के संबंध में आम लोगों को तीस दिन का भीतर दावे आपत्ति बुलवाए है। 10 मई 2023 के बाद यह जिला मूर्त रुप ले लेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement