मेनू

दूसरे समुदाय ने पथराव-तोड़फोड़ का आरोप लगाया; शिवरात्रि पर यहां रोका गया था जुलूस

अपडेट Feb 20, 2023 06:03 pm IST

छिंदवाड़ा के चांद इलाके के लालगांव में शिवरात्रि की शोभायात्रा को रोकने के बाद हिंदू संगठनों ने यहां बड़ी रैली निकाली। हजारों की संख्या में शिवभक्त चांद पहुंचे और लालगांव के उसी मस्जिद मोहल्ला से शोभायात्रा निकाली, जहां शनिवार के दिन यात्रा को रोका गया था। स्थिती से निपटने क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी जिले भर से भारी संख्या में शिवभक्त चांद लालगांव पहुंचे और रैली निकाली। दूसरे समुदाय ने रैली दौरान उनके घरों पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

चांद पुलिस ने बताया कि मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद जिब्राइल, जिब्राइल मंसूरी, अतीक अंसारी, निसार मंसूरी, जीशान खान, अकील खान, अकबर अंसारी और बशीर खान ने अपने घर में पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, भूसे में आग लगाने की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 294, 506, 341 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है ।

छह आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

शनिवार के दिन शिवरात्रि की शोभायात्रा को रोकने, युवकों से मारपीट कर अपशब्द कहने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि चांद के लालगांव मस्जिद मोहल्ला में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने पवन रघुवंशी की शिकायत पर लालगांव निवासी अरशद खान, राशिद खान, अनवर खान, इमरान खान, फजल खान, रिजवान खान, जाहिद अली और ताहिर खान के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 147 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया था, इस मामले में फजल खान और इमरान खान को छोड़कर शेष आरोपियों को समीपी जिले सिवनी से गिरफ्त में लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement