मेनू

जयपुर में 2 बार चुनाव हारने वाली अर्चना शर्मा प्रचार के दौरान हुई भावुक, आंसू देख कालीचरण सराफ बोले 'रोने से वोट मिलते तो...'

अपडेट Oct 26, 2023 01:00 pm IST
जयपुर: चुनाव के दौरान अक्सर कई प्रत्याशी प्रचार के दौरान भावुक हो जाते हैं। कई बार इसका सकारात्मक असर भी देखा जाता है। प्रत्याशी के भावुक होने से लोगों के मन में सहानुभूति पैदा होती है और चुनावी माहौल पक्ष में बन जाता है। बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा भावुक हो गई। उनके आंसू बहने लगे और वे बोल नहीं पाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ ने प्रतिक्रिया दी। सराफ ने कहा कि रोने से वोट मिलते तो वे पहले ही जीत जाती।

क्या हुआ डॉ. अर्चना शर्मा के साथ

चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा भावुक हो उठी। चूंकि वे लगातार दो बार चुनाव हार चुकी थीं। इसी बात का जिक्र करते हुए उनका गला भर आया। वे बोल नहीं पाई। डॉ. शर्मा के भावुक होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और उनके हाथ से माइक ले लिया। डॉ. अर्चना शर्मा ने अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए। उनके आंसू बहने लगे। उन्हें रोता देखकर कार्यकर्ताओं ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए समर्थन में नारेबाजी की और इस बार जीताने का संकल्प लिया।
फिर भाजपा प्रत्याशी ने दी यह प्रतिक्रिया
मालवीय नगर के मतदाता बहुत समझदार हैं। वे विकास को वोट देते हैं। इस प्रकार रोने धोने से वोट मिलता तो वे कभी भी जीत सकती थी। कालीचरण सराफ ने कहा कि पहले डॉ. अर्चना शर्मा के पति सोमेन्द्र शर्मा उनके सामने चुनाव लड़े थे। उनकी जमानत जब्त हो गई थी। अर्चना शर्मा स्वयं दो बार चुनाव लड़ी और दोनों बार चुनाव हार गई थी। सराफ ने दावा किया कि भाजपा विकास के नाम पर राजनीति करती है और विकास के चलते ही भाजपा फिर से प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement