मेनू

अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रूप नहीं देखा होगा, दनादन मार रहे यॉर्कर, ऋषभ पंत-अब्दुल समद की हलक में जान

अपडेट Apr 07, 2026 12:45 pm IST
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 का हिस्सा हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए थे। हालांकि, नई फ्रेंचाइजी में आने के बाद अब तक अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन वह प्रैक्टिस में अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं।

बिल्कुल ठिकाने पर गिर रही अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक घातक यॉर्कर डाल रहे हैं। उनकी यॉर्कर को फेस एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद कर रहे होते हैं। दोनों बल्लेबाजों को अर्जुन की सटीक यॉर्कर्स के सामने संघर्ष करना पड़ता है। बड़ी मुश्किल से वह अर्जुन की यॉर्कर्स का सामना करते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर प्रैक्टिस सेशन में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। हर कोई जूनियर तेंदुलकर को लखनऊ में खेलता देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अर्जुन काफी मेहनती हैं। उनका वर्क एथिक कमाल का है। क्रिकेट के लिए अर्जुन के जुनून ने ही सबका ध्यान उनकी ओर खींचा है। हर कोई चाहता है कि जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मौका मिले तो वो सफल हों... क्योंकि वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement