मेनू

छपारा के सीएम राइज स्कूल सहित सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास और बालक छात्रवास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपडेट Feb 11, 2023 10:26 pm IST

सिवनी के छपारा में नवागत सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल नगर के सीएम राइज स्कूल, आदिवासी उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास, सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, तहसील कार्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।

छात्रों से समस्या के बारे में कई पूछताछ

कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने सभी जगहों पर संस्था में पदस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से उनके खान-पान से लेकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है या नहीं सवाल पूछा। जहां बच्चों ने कहा कोई परेशानी नही है।

अन्य स्थानों में भी पहुंचे कलेक्टर

नगर के सीएम राइज स्कूल पहुंचे। जहां लगभग आधा घंटे तक स्कूल में सभी कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और सभी के आगामी माह में परिक्षाओं को लेकर तैयारियों और किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं प्रश्र पूछा। इसके अतिरिक्त नगर के दो छात्रावास, तहसील कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निरिक्षण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement