मेनू

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत

अपडेट Jun 23, 2023 10:53 pm IST
रायपुर। गर्मी और उमस से प्रदेश वासियों को अब राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो गया है। मौसम विभाग ने अधिकृत रूप से इसकी सूचना जारी कर दी है।

इससे पहले विभाग ने आने वाले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें आने वाले 48 घंटे के लिए सुकमा के साथ-साथ पड़ोस के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ ही जोरदार बारिश होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन के साथ साथ लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement