मेनू

पहले लगा सुधर गई...' उर्फी जावेद का सामने से ढका था पूरा बदन, पर आईने ने खोल दी सारी पोल!

अपडेट Feb 07, 2023 06:35 pm IST
ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब उर्फी जावेद सुर्खियों में ना रहें। वो या तो सोशल मीडिया पर नई ड्रेस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर कर देती हैं या फिर पपाराजी के सामने आ जाती हैं और हर तरफ उनकी बातें होने लगती हैं। उर्फी ने एक बार फिर फैंस को शॉक्ड कर दिया है। अपने नए आउटफिट से। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सामने से तो फुल कपड़ों में नजर आ रही हैं, लेकिन आईने ने उनकी सारी पोल खोल दी। उनका ये वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी कह रहे हैं कि 'पहले उन्हें लगा कि उर्फी सुधर गई है लेकिन यहां तो...'

इस वीडियो को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वो वेट्रेस के लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन बैक साइड में उनका स्टाइल देख लोगों के होश उड़ गए। वो सामने से तो पूरी तरह से कपड़ों से ढकी हैं, लेकिन बैक साइड का स्टाइल एकदम ही अलग है। पहले लोगों को लगा कि उन्होंने इस बार सलीके से कपड़े पहने है, लेकिन बाद में उनका सिर चकरा गया।

यूजर्स के ऐसे हैं रिएक्शन

Uorfi Javed के वीडियो पर पब्लिक अपना रिएक्शन भी दे रही है। एक यूजर ने लिखा, 'पहला इंप्रेशन ऐसा था कि मुझे लगा ये सुधर गई... लेकिन रील में 3 सेकेंड के बाद इसने बता ही दिया मैं उर्फी हूं और मैं कभी नहीं सुधर सकती।' एक यूजर और ने कॉमेंट किया, 'पहले लगा आ गई कपड़ों में... फिर मिरर देखा।'

अतरंगी ड्रेसेस के लिए हैं फेमस

उर्फी जावेद अतरंगी ड्रेसेस पहनने की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो कभी जींस को टॉप बनाकर पहन लेती हैं तो कभी बालों की चोटी बनाकर उसमें खुद को लपेट लेती हैं। उनकी ज्यादातर ड्रेसेज रिवीलिंग होती हैं। इस वजह से कई बार वो निशाने पर भी आ जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement