मेनू

भलावे को डिंडोरी, सिंघाड़े को बुरहानपुर भेजा, बडोले नए एडीएम और सोलंकी होंगे जिपं सीईओ

अपडेट Feb 15, 2023 07:16 pm IST

मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने 37 प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें खंडवा जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे का डिंडोरी तबादला हुआ। भलावे की जगह 2007 बैच के शैलेन्द्रसिंह सोलंकी खंडवा के नए जिला पंचायत सीईओ होंगे। वर्तमान में शैलेन्द्र सिंह सोलंकी बुरहानपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

वहीं एडीएम एसएल सिंघाड़े का तबादला बुरहानपुर हुआ है। वे रिटायरमेंट पर है, सिंघाडे की जगह सागर से काशीराम बड़ोले को खंडवा भेजा गया है। वे नए एडीएम होंगे, विधानसभा चुनाव के तहत तबादले किए गए हैं। इन तबादलों से खंडवा में विकास कार्यों को गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सिहाड़ा सहित सैंकड़ों ग्राम पंचायत में घोटालों की गूंज विधानसभा पटल पर रही थी। जिससे कि सरकार की छवि भी खराब हुई थी। प्रशासनिक महकमे में चर्चा है कि, कलेक्टर को नई टीम मिलेगी, जिससे कि वे अपनी पहली कलेक्टरी में अपेक्षित परिणाम जिले को दे सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement