मेनू

कवर्धा विधानसभा में भरोसा यात्रा बाईक रैली 2 को

अपडेट Oct 02, 2023 01:41 pm IST

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम होरीराम साहू के नेतृत्व में राजीव भवन छिरहा से दोपहर 1 बजे भरोसा यात्रा बाईक रैली के माध्यम से कवर्धा विधानसभा में निकालेगी।

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक अकबर द्वारा भरोसा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कर रवाना किया जाएगा।

इस यात्रा में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण, सभी आयोग के सदस्य, सभी ब्लाक अध्यक्ष गण, वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण , सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच,नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, राजीव युवा मितान, सोसायटी अध्यक्ष, सेवादल, किसान कांग्रेस, मजदूर इंटक, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ,  मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण  सादर आमंत्रित हैं, एवं आप सब की उपस्ति रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement