*दबदबा न्यूज*
पेनी नजर तेज खबर
भोपाल/कोलार/व्यूरो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रसिद्ध डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार में माता वैष्णों देवी की सबसे बड़ी झांकी निर्माण का लगातार 13 वें वर्ष का भूमिपूजन सोमवार 18 सितंबर को प्रातः 11 बजे कल्पना चावला गार्डन सर्वधर्म बी सेक्टर में गुफा मंदिर के महंत पूज्य गुरूवर श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश दास जी महाराज के आशीष के साथ होगा। वहीं लालघाटी भोपाल के गुफा मंदिर के पूज्य महाराज जी का कोलार में यह प्रथम आगमन होगा।
कोलार नगर की मातारानी की सबसे बड़ी झांकी के निर्माण के लिए मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति द्वारा सर्वधर्म कालोनी बी सेक्टर के कल्पना चावला गार्डन में 13 वें वर्ष के भूमिपूजन का कार्यक्रम सोमवार 18 सितंबर 2023 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है ।जिसमे सभी भक्तो के परम सौभाग्य से गुफा मंदिर के महंत जी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश दास जी महाराज जी अपना आशीष प्रदान करेंगे।मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़,,,हिंदू उत्सव समिति भोपाल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ,,, एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मनोज मिश्रा ने पूज्य महाराज जी से मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के 13 वें वर्ष में मातारानी की झांकी के भूमिपूजन के लिए निवेदन किया ।महाराज श्री द्वारा जिसको स्वीकार कर लिया गया। महाराजजी ने सोमवार 18 सितंबर को अमूल्य समय प्रदान किया है। मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ द्वारा बताया गया कि उनकी समिति 2011 से निरंतर मातारानी की झाँकी की स्थापना कल्पना चावला गार्डन में करते आ रही है। जिसमे हर वर्ष हजारों भक्तजन माताजी के दर्शन प्राप्त करते है पूण्य लाभ लेते हैं।अध्यक्ष ने बताया कि मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के संरक्षक है मध्यप्रदेश के युवाओं की शान विधायक जयवर्धन सिंह एवं सरगुजा महाराज अरुणेश्वर शरण सिंहदेव जी है...बतायज्ञस की समिति द्वारा संकल्प लेकर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने पर 2019 में नवरात्रि में पूरे 24 घंटे का भोपाल शहर का सबसे विशाल भंडारा करवाया गया था जिसमे रात्रि 1:30 बजे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बर्तमान में भोपाल राजयसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा पधारकर समिति के द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए आशीष एवं शुभकामनाएं भी दी गईं थी..राठौड़ ने कहा कोलार सर्वधर्म कालोनी बी सेक्टर के कल्पना चावला गार्डन में 18 सितंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भोपाल शहर के गणमान्य नागरिक,युवा साथी एवं समाजसेवी गण उपस्थित रहेंगे ।अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होने एवं महान संत के दर्शन लाभ लेने के लिए सभी भी कहा है।