मेनू

बदले गए भोजपुर और सिवान के SP, भरत तिवारी एनकाउंटर और एके 47 फायरिंग का साइड इफेक्ट

अपडेट Aug 18, 2026 06:03 pm IST
पटना: बिहार में दो दिन के अंदर IAS अफसरों के बाद अब IPS अफसरों का भी तबादला किया गया है। इस तबादले में खास बात ये है कि सुर्खियों में रहे भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर और सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK 47 से फायरिंग का इफेक्ट दिखा है। भोजपुर और सिवान, दोनों ही जगहों के एसपी का तबादला कर दिया गया है।

भोजपुर के एसपी बदले गए

भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर केस का साइड इफेक्ट भी इन तबादलों में दिखा है। भोजपुर के एसपी राज का ट्रांसफर कर उन्हें रोहतास भेजा गया है। मिस्टर राज अब रोहतास के एसपी होंगे। वहीं भोजपुर में इनके बदले अवधेश दीक्षित को कमान दी गई है। अब IPS अवधेश दीक्षित भोजपुर के नए पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे।

सिवान के एसपी का भी ट्रांसफर

सिवान में हाल ही में हुए नीट छात्र प्रदर्शन में सिवान में एक पुलिसकर्मी ने छात्रों की उग्र भीड़ को भगाने के लिए AK 47 से फायरिंग की थी। माना जा रहा है कि तबादलों में इसका भी असर दिखा। सिवान के एसपी पूरन कुमार झा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर में तैनाती की प्रतीक्षा में रखा गया है। उनकी जगह IPS भरत सोनी को सिवान का एसपी बनाया गया है। सिवान में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement