*दबदबा न्यूज*
पेनी नजर तेज खबर
भोपाल/बैरसिया व्यूरो
ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को नहीं मिल रहा
है इलाज,,,
स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र में डला है ताला
जिपं उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत जामुसर
स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
भोपाल। ग्रामीणों की शिकायत पर भोपाल जिला बैरसिया तहसील की ग्राम पंचायत जामुसर कला के स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र का मंगलवार सुबह 11 बजेे भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने निरीक्षण किया। मौका स्थल पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य पीतम सिंह मेहर एव ग्रामीणों के साथ पहुंचे तो देखा ताला लगा हुआ था। मोहन सिंह जाट ने तत्काल भोपाल जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह एवं सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी को सूचना दी। डॉ. प्रभाकर तिवारी ने उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट से कहा कि सीएचओ एवं अनुपस्थित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की जनता को सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत इलाज नहीं मिलता है क्योंकि आरोग्य केंद्र ज्यादातर बंद ही रहता है मरीज को इलाज करने के लिए बेरसिया या भोपाल हमीदिया हॉस्पिटल जाना पड़ता है। मजबूरी में गरीब मरीज प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर से इलाज करने को मजबूर रहते है। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने ग्रामीणों से कहा कि साधारण सभा की बैठक में आपकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट के साथ जितेंद्र सिंह पाल, शिवनारायण मीणा, राहुल केवट सहित अन्य जनआदि उपस्थित थे।