मेनू

भोपाल-चंद्रयान-03 की सुरक्षित लेंडिंग और बापसी के लिए सर्वधर्म प्रार्थना हुई

अपडेट Aug 23, 2023 03:30 pm IST
*दबदबा न्यूज*

पेनी नजर तेज खबर

मनोज शर्मा/भोपाल

*चंद्र यान 03 की सुरक्षित लैंडिंग औऱ वापसी के लिए सर्वधर्म प्राथना का हुआ आयोजन।

आज दिनांक 23 अगस्त को चंद्र यान 03 की सुरक्षित लैंडिंग औऱ वापसी के लिए सर्वधर्म प्राथना का आयोजन लिंक रोड नंबर 1 कांग्रेस कार्यालय के समीप पत्रकार भवन पर किया गया ..

इस धर्म सभा प्रार्थना मे सभी धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा उपस्थित होकर प्रार्थना  की गई ......

भारत देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि औऱ सरकार की इस उड़ान को सफलता मिले इसको लेकर सभी धर्म गुरुओं ने प्रार्थना की इस अवसर पर धर्म गुरु सहित राजधानी भोपाल के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे ,,,सभी जन ने मिलकर दुआ, प्रार्थना, अरदास के साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए .....हम आप को बता दें कि भारत के चंद्रयान 03 के सफलतम होने के लिए यह सर्वधर्म आयोजन हुआ,,,,

आज शाम को चंद्रयान 03 चाँद पर लैंड करेगा जिसको लेकर बाबा मीडिया प्रोडक्शन हाउस एवं खोजी पत्रकार संघ द्वारा कांग्रेस कार्यालय के पास चंद्रयान की कुशलता पूर्वक लैंडिंग के लिए वैदिक मंत्रों के साथ सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया ।

जिसमे सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने अपने अपने धर्म अनुसार प्रार्थना की जहां एक तरफ वैदिक मंत्र दूसरी तरफ अरदास तो कही कुरआन की आयात के गुंजन के साथ इस प्रर्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे पत्रकार धर्मगुरु और सभी धर्मों के लोग शामिल उपस्थित हुए ।
चंद्रयान 02 की तरह चंद्रयान 03 किसी दुर्घटना का शिकार न हो और भारतीय वैज्ञानिकों को सफलता और देश का नाम रोशन हो के लिए सभी ने मिलकर प्रार्थना की,,, तो वहीं रूस का लूना 25 चंद्रयान भी सफल होने से पूर्व ही क्रश हो चुका है।अब सभी देशवासियों सहित अन्य कई देशों की नजर अब सिर्फ भारत देश के चंद्रयान03 के सफल होने पर नजरें टिकी हैं जो लगभग सफल होने को जा रहा है। 

जय हिंद






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement