मेनू

आज भारत आएंगे भूटान के राजा, डोकलाम पर बंद करेंगे चीन की बोलती?​

अपडेट Apr 03, 2023 05:27 pm IST
नई दिल्लीः भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार से तीन दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच उनकी यह यात्रा बेहद अहम है। ऊपर से भूटानी प्रधानमंत्री ने डोकलाम विवाद को हल करने में चीन की भी समान भूमिका रहने की बात कही है। ऐसे में भूटान के राजा के रुख पर नई दिल्‍ली की नजर रहेगी। इस दौरान वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए विभिन्न नेताओं से बातचीत करेंगे। इसमें विशेष तौर पर आथिक एवं विकास सहयोग के बारे में चर्चा होगी। वांगचुक साथ भूटान के विदेश व विदेश व्यापार मंत्री टैंडी दोरजी और भूटान की शाही सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी आएंगे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में 'चीन-भूटान सीमा विवाद को हल करने भारत को सबसे बड़ी रुकावट' करार दिया है। पढ़ें भूटान के राजा की भारत यात्रा से जुड़े सभी अपडेट्स।

कौन हैं भूटान के राजा और रानी

वर्तमान में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक हैं। 9 दिसंबर 2006 को उन्‍होंने भूटान की राजगद्दी संभाली। मैसाचुसेट्स और ऑक्‍सफर्ड से पढ़ाई करने वाले भूटान के राजा को जनता 'दाशो खेशर' पुकारती है। उनकी पत्‍नी और भूटान की रानी का नाम जेटसुन पेमा है। दोनों की 2011 में शादी हुई थी। दोनों ने भूटान को दो राजकुमार दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement