बाइडेन ने 500 मिलियन डॉलर का किया था ऐलान
बाइडेन 20 फरवरी को कीव पहुंचे थे। यात्रा के बाद, बाइडेन ने यूक्रेन के लिए एक नए 500 मिलियन डॉलर की सहायता पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में एचआईएमएआरएस रॉकेट सिस्टम, गोला-बारूद और दूसरे हथियारों के लिए पैसे भी शामिल थे। इसके अलावा यूक्रेन के पुनर्निमार्ण के लिए अलग से फंड जारी करने पर भी सहमति बनी थी। हालांकि, बाइडेन ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से साफ इनकार किया था।
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही कीव को अरबों डॉलर की सहायता दी है। इसके अलावा यूक्रेन को बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है। यूक्रेन इन्हीं हथियारों के दम पर रूस से जंग लड़ रहा है। अमेरिका ने यूक्रेन को अब्राम टैंक भी देने का ऐलान किया है। अमेरिकी होवित्जर, रॉकेट और मिसाइलें पहले से ही यूक्रेन युद्ध में शामिल हैं।