मेनू

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, NH-130D पर लगे IED को जवानों ने किया निष्क्रिय

अपडेट Apr 04, 2023 09:49 pm IST

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 5 किलोग्राम के IED मटेरियल को बरामद कर जवानों ने डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने जवानों की आवाजाही और सड़क को नुक्सान पहुंचने के लिए ब्लास्ट मटेरियल नेशनल हाईवे 130-D पर प्लांट किया था।

नारायणपुर के ASP ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के जवानों को संदिग्ध सामग्री मिली थी। जिसके बाद गहन जांच में IED की पुष्टि हुई। जिसके बाद मौके पर एक टीम भेजी गई। टीम ने IED मटेरियल को डिफ्यूज कर दिया लेकिन इसके बावजूद हल्का धमाका हुआ। जहां पर IED प्लांट किया गया था नक्सलियों ने अपना झंडा लगाया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे सर्च ऑपरेशन में किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। मामले में नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी के खिलाफ कुकड़ाझोर थाने में मामला दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement