मेनू

4 महीने की बेटी को घर छोड़ वेलेंटाइन डे मनाने करने निकलीं बिपाशा बसु, बोलीं- मझे बुरा लग रहा है

अपडेट Feb 15, 2023 08:25 pm IST
वेलेंटाइन डे के मौके पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूजे के संग समय बिताने के लिए बाहर घूमने निकले। जैसे ही पपाराजी ने बिपासा और करण को देखा तो उन्होंने उनकी तस्वीरें क्लिक की और उनकी बिटिया का हालचाल भी लिया। इस दौरान बिपासा ने बताया कि वह बहुत गिल्ट में हैं कि वह इस तरह बेटी को घर पर छोड़कर आई हैं। उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। बिपाशा ने वेलेंटाइन डे पर हॉट लुक कैरी किया। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी क्लिक करवाई। आइए दिखाते हैं बिपाशा बसु का वीडियो।
पपाराजी ने बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर के साथ वेलेंटाइन डे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी कैसी हैं। इस पर बिपाशा ने कहा अरे उसको छोड़ के आना पड़ा। बहुत बुरा लग रहा है। मॉम गिल्ट में हूं। पहली बार मैं ऐसे देवी (Bipasha Basu Daughter) को घर छोड़कर आई हूं। वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसीलिए बाहर आई हूं। मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है।

बिपाशा बसु शादी के छह साल बाद बनीं मां

बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) नवंबर 2022 में पैंरेट्स बने थे। शादी के 6 साल बाद उनके घर में किलकारियां गूंजी थीं। बिपाशा ने बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्पीलिकेशन भी हुए थे। शुरुआत में तो डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी।

चार महीने की बेटी देवी

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बिटिया को जन्म दिया। उनकी बेटी अब करीब 4 महीने की हो गई हैं। वह बेटिया को एक पल के लिए भी अलग नहीं करती हैं। अक्सर वह बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बिपाशा ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

बिपाशा बसु और करण सिंह की शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात अलोन मूवी सेट पर हुई थी। तब से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। करण की इससे पहले दो शादी हो चुकी थी। जेनिफर विगेंट और श्रद्धा निगम संग उनकी शादी टूट गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement