मेनू

देवी के नन्हें पैरों से खेलती नजर आईं बिपाशा, मां- बेटी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

अपडेट Feb 04, 2023 06:40 pm IST
बी-टाउन से इन दिनों काफी गुड न्यूज सुनने में आ रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्यूट सी बेटी मालती की एक झलक दिखाई। जिसके बाद अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी अपनी बिटिया रानी देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बिपाशा के शेयर की गई तस्वीर में देवी का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन एक्टेस की नन्ही परी की यह एक झलक ही इतनी प्यारी है कि कोई भी अपनी दिल हार बैठे।
बिपाशा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देवी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देवी स्काई ब्लू कलर के कपड़ो में नजर आ रही हैं वहीं देवी का सिर कैमरे की तरफ है, जिसकी वजह से उनका चेहरा कैमरे में नहीं दिख रहा है। इस क्यूट सी तस्वीर में न्यू मॉम बिपाशा देवी के नन्हें कदमों से खेलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे की ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

बिपाशा ने क्या लिखा

बिपाशा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रोल...देवी की मां होना।' एक्ट्रेस ने 12 नवंबर, 2022 को बेटी देवी को जन्म दिया। फिलहाल बिपाशा और करण लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी बिटिया के साथ हर मोमेंट को एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि बिपाशा की तरह ही आलिया भट्ट और सोनम कपूर ने भी अपने बेबी का चेहरा अबतक रिवील नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement