मेनू

नारायणपुर से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने किया मतदान

अपडेट Nov 07, 2023 12:29 pm IST

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. इनमें नारायणपुर भी शामिल है. यहां 7 बजे मतदान शुरू हो गया. बता दें कि नारायणपुर विधानसभा में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां 265 मतदान केंद्रों में 1 लाख 90 हजार 917 मतदाता वोट डालेंगे. यहां 10 मतदान के केंद्र में महिला कमांडो तैनात हैं.

वही बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया और कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है. पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement