मेनू

भाजपा विधायक दल ने पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच की मांग की

अपडेट Apr 10, 2023 08:02 pm IST

 पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा विधायक दल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया, राज्य सरकार राशन नहीं पहुंचा पा रही, भूख से ऐसी मौतें हो रही हैं।

रोज़गार का अभाव भी कारण है। मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग हमने राज्यपाल से की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , धरमलाल कौशिक , नारायण चंदेल , सांसद सुनील सोनी , संजय श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement