मेनू

भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन...

अपडेट Jun 22, 2023 10:12 pm IST
भिलाई। वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। विद्यारतन भसीन ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया।

विद्यारतन भसीन लंबे समय से स्वास्थ्य संबंध समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

बता दें कि विद्यारतन भसीन दो बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में वैशाली नगर सीट से विधायक थे। इससे पहले वे एक बार महापौर भी रह चुके हैं। ज्ञात हो कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement