मेनू

सीएम नीतीश का 'ज्ञान' सुन बीजेपी MLC रोती निकलीं, राबड़ी देवी लजाईं तो मुन्नी देवी ने चेहरा छिपा लिया

अपडेट Nov 08, 2023 01:21 pm IST
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में परिवार नियोजन के जो तरीके बताए, उसकी निंदा पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा बयान क्यों दिया, उनकी स्थिति इस वक्त क्या है इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान सभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जो बात विधानसभा के बाद विधान परिषद में कही। वह और भी ज्यादा शर्मसार करने वाला था। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के तरीके बता रहे थे।

नीतीश ने ऐसा क्या कहा, मुंह छिपाती दिखीं महिला MLC!

नीतीश कुमार ने यह तरीका बताने के दौरान उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। जिस तरीके और जिन लफ्जों का उन्होंने प्रयोग किया, वह सदन में बैठी तमाम महिला एमएलसी को मुंह छुपाने पर मजबूर करने वाला था। सदन के भीतर शायद ही कभी ऐसी असहज स्थिति बनी होगी। जब किसी माननीय की बात पर पूरे सदन की महिला और पुरुष नेता शर्म से अपना चेहरा छुपाते नजर आए हों।

नीतीश के 'ज्ञान' पर बगलें झांकती दिखीं राबड़ी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपने तरीके से सेक्स एजुकेशन सदन के भीतर दे रहे थे उस वक्त करीब आधे दर्जन महिला एमएलसी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस समय परिषद के 'भीतर' 'अंदर-बाहर' जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे थे। वह महिला एमएलसियों के लिए भी बेहद शर्मनाक था। स्थिति यह थी कि सदन के भीतर बैठी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बगलें झांकती नजर आईं। उन्होंने अपना चेहरा बाई तरफ घूम लिया। चेहरे पर असहज भाव साफ नजर आ रहे थे।

लेसी सिंह की यह थी स्थिति

नीतीश कुमार के ठीक पीछे बैठी लेसी सिंह की हिम्मत सिर ऊपर उठाने की भी नहीं हुई। नीतीश कुमार जब तक अपना सेक्स एजुकेशन वाला भाषण देते रहे तब तक लेसी सिंह ने सिर ऊपर नहीं किया। आरजेडी से एमएलसी मुन्नी देवी अपनी साड़ी से मुंह छिपाती हुई नजर आईं। मुन्नी देवी को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कह रहे हैं। सदन के भीतर तमाम माननीय एक दूसरे से नजर चुराते नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement