भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बुधवार को नगर निगम भिलाई के नए कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव से भेंट की और चर्चा की । भिलाई निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में सभी जनहित समस्याओं का समाधान सुचारू रूप से हो और सभी पार्षदों एवं छाया पार्षदों के वार्डों के समस्याओं का समाधान एवं जनहित के कार्य तत्काल हों. भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर,शिवसागर मिश्रा, जिला मंत्री के गणपति, उपासना साहू एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।