मेनू

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए जारी की अंतिम सूची...

अपडेट Oct 25, 2023 05:15 pm IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्‍मीदवारों की चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है।

इस लिस्‍ट में बचे हुए चार उम्‍मीदवारों का नाम शामिल है। भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्‍ला, कसडोल से धनीरात धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

बतादें कि इससे पहले भाजपा प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पहली लिस्‍ट में भाजपा ने 21 प्रत्‍याशियों के नाम जारी किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 64 उम्‍मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा की थी। वहीं कांग्रेस ने भी अपने सभी 90 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement