शादी का उपहार दूल्हे के लिए मौत का उपहार साबित हुआ। दहेज़ में मिले म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट होने से दूल्हा समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ब्लास्ट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।
जानकारी के मुताबिक, चमारी गांव में दो दिनों पहले हिमेंद्र मरावी नाम के युवक की शादी ग्राम अंजना में हुई थी। दहेज में युवक को एक म्यूजिक सिस्टम मिला था। सोमवार सुबह नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ म्यूजिक सिस्टम को चेक कर रहा था। इस दौरान उसमे ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।